Happy Diwali Song – Kids Song

| Singer | Kids Song |
Happy Diwali Song Lyrics
धूम धड़ाका बम पटाखा
आई दिवाली हा-हा-हा
झाड़ू लाओ जाले हटाओ
रंगों से दीवार सजाओ
परदे बदलो जल्दी जल्दी
घर को साफ करो जल्दी
मम्मी बना रही पकवान
हम खाएँगे अहहा हा
धूम धड़ाका बम पटाखा
आई दिवाली हहहा हा
चलो चलो पापा बाजार
जल्दी से होकर तैयार
कपड़े नये खरीदेंगे
फुलझड़ियाँ भी लेलेंगे
सुंदर सुंदर सजीं दुकाने
वाह भई वाह भई व्हावा वाह
धूम धड़ाका बम पटाखा
आई दिवाली हहहा हा
रंग-बिरंगी करो रोशनी
दीदी बना रही रंगोली
दीये जलाओ मिट्टी के
मजे उठाओ छुट्टी के
तक तक धिनना धा धा धा
आई दिवाली हा हा हा



